भारत को मार्च 2023 तक मिल जाएंगी 5जी सेवाएं: संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत को मार्च 2023 तक पूर्ण रूप से 5जी सेवाएं मिल जाएंगी। उन्होंने कहा, "5जी सेवाओं के लिए टेक्नोलॉजी व कोर नेटवर्क भारत द्वारा विकसित किया जाना चाहिए...यह देश के लिए उपलब्धि होगी।" गौरतलब है, सरकार ने बुधवार को ही 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है।

Load More