रशियन स्टेट न्यूक्लियर कॉर्पोरेशन रोसाटॉम के महानिदेशक एलेक्सी लिकचेव ने कहा है कि भारत को इस सीज़न में रूस से अगली जेनरेशन का परमाणु ईंधन मिलेगा। भारत के एटॉमिक एनर्जी कमिशन के अध्यक्ष अजीत कुमार मोहंती की रूस यात्रा के बीच यह बयान आया है। इस दौरान लिकचेव ने भारत और रूस के बीच आपसी सहयोग की भी सराहना की।