भारत को विश्व की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाने का लक्ष्य है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कर्नाटक में शुरू हुए राष्ट्रीय युवा महोत्सव में कहा कि भारत को विश्व की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा, "खिलौनों से लेकर पर्यटन तक, रक्षा से लेकर डिजिटल तक भारत पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है। दुनिया में भारत को लेकर बहुत आशाएं हैं।"