भारत गौरव योजना के तहत देश की पहली निजी ट्रेन सेवा को दिखाई गई हरी झंडी
भारत गौरव योजना के तहत कोयंबटूर-शिरडी के बीच भारत की पहली निजी ट्रेन सेवा को मंगलवार को कोयंबटूर (तमिलनाडु) में हरी झंडी दिखाई गई। बकौल रेलवे, ट्रेन को 2-साल के लिए सर्विस प्रोवाइडर को लीज़ पर दिया गया है जिसने डिब्बों में सजावट जैसे कुछ बदलाव किए हैं। इस ट्रेन से दक्षिण रेलवे को सलाना ₹3.34 करोड़ का राजस्व मिलेगा।