भारत 'ग्‍लोबल साउथ' का हमेशा समर्थन करेगा: संयुक्त राष्ट्र दिवस पर विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र दिवस के मौके पर कहा, "भारत ग्‍लोबल साउथ (लैटिन अमेरिका, एशिया और अफ्रीका) का हमेशा समर्थन करेगा।" उन्होंने आगे कहा, "भारत संयुक्त राष्ट्र की प्रभावशीलता को मज़बूत करने की कोशिश करेगा।" बकौल जयशंकर, सुरक्षा परिषद में भारत का मौजूदा कार्यकाल देश के संवाद और कूटनीति के सिद्धांतों को दर्शाता है।

Load More