भारत, चीन व यूएस समेत अन्य देशों के जीडीपी की वृद्धि दर को लेकर क्या है आईएमएफ का अनुमान?
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत के जीडीपी की वृद्धि दर का अनुमान 0.20% बढ़ाकर 6.3% कर दिया है। आईएमएफ ने इस दौरान चीन की जीडीपी वृद्धि दर 5%, रूस की 2.2%, अमेरिका की 2.1%, जापान की 2%, कनाडा की 1.3%, यूनाइटेड किंगडम की 0.5% और जर्मनी की -0.5% रहने का अनुमान जताया है।