भारत छोड़ो आंदोलन की 80वीं वर्षगांठ पर लोकसभा ने स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

लोकसभा ने भारत छोड़ो आंदोलन के 80-वर्ष पूरे होने पर सोमवार को स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो का नारा दिया था...स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए किए गए संघर्षों में भारत छोड़ो आंदोलन सर्वाधिक निर्णायक क्षणों में से एक था।"

Load More