भारत जितना पीएम मोदी व मोहन भागवत का है, उतना महमूद का भी है: जमीअत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख
जमीअत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख महमूद मदनी ने शुक्रवार को कहा, "देश जितना (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी व (आरएसएस प्रमुख) मोहन भागवत का है, उतना महमूद का भी है। न वे आगे हैं और न हम।" उन्होंने कहा, "यह धरती मुसलमानों का पहला वतन है। इस्लाम को बाहर से आया हुआ मज़हब बताना गलत है। इस्लाम सभी धर्मों में सबसे पुराना है।"