'भारत जोड़ो...' क्रांतिकारी है, युवाओं की अपेक्षा के प्रतीक बन गए राहुल: शत्रुघ्न सिन्हा
टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में 'भारत जोड़ो यात्रा' को क्रांतिकारी बताते हुए कहा है, "देश ने इससे पहले ऐसी कोई यात्रा नहीं देखी।" उन्होंने कहा कि 'भारत जोड़ो...' से यूथ आइकन राहुल युवाओं की इच्छा और अपेक्षा के प्रतीक बन गए हैं। बकौल सिन्हा, उनका लक्ष्य अच्छा है और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।