'भारत जोड़ो...' में शामिल नहीं होंगे राकेश टिकैत, कहा- अराजनैतिक है भारतीय किसान यूनियन
भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने 'पीटीआई' से कहा है कि वह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा, "बीकेयू एक अराजनैतिक संगठन है, यूनियन के कार्यकर्ता इस यात्रा में भाग लेने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन ज़िलाध्यक्ष पद से ऊपर के पदाधिकारी यात्रा में भाग नहीं लेंगे।"