'भारत जोड़ो यात्रा' का पहला फेज़ टीज़र था, पूरी फिल्म दूसरे फेज़ में दिखेगी: भूपेंद्र हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 'भारत जोड़ो यात्रा' पर सोमवार को कहा कि इसका पहला फेज़ सिर्फ टीज़र था व पूरी फिल्म की स्क्रीनिंग दूसरे फेज़ में होगी। उन्होंने कहा, "फिरोज़पुर झिरका से फरीदाबाद और दिल्ली बॉर्डर की यात्रा में लाखों लोग जुड़े। दूसरे फेज़ में हरियाणा अत्यधिक भीड़ का खुद का रिकॉर्ड तोड़ेगा।"