'भारत जोड़ो यात्रा' का मार्ग कांग्रेस की कमज़ोरी या मज़बूती देखकर तय नहीं किया गया: कमलनाथ
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर कहा है कि इसका मार्ग पार्टी की कमज़ोरी या मज़बूती देखकर तय नहीं किया गया। उन्होंने कहा, "यात्रा से जुड़ने के लिए...कार्यकर्ताओं पर कोई दबाव नहीं...ना ही ऐसा कोई आदेश जारी किया गया है।" राहुल गांधी की अगुवाई में यह यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश पहुंचेगी।