'भारत जोड़ो यात्रा' के ज़रिए कांग्रेस राजनीतिक विमर्श की दिशा तय करने में सफल रही: जयराम
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'पीटीआई-भाषा' को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के ज़रिए कांग्रेस पार्टी राजनीतिक विमर्श की दिशा तय कर पाने में काफी हद तक सफल रही है। उन्होंने कहा, "पहले हम बचाव की मुद्रा में थे और उन चीज़ों पर प्रतिक्रिया देते थे, जो बीजेपी कह रही थी या कर रही थी।"