'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत का हार्ट अटैक से हुआ निधन
कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे का मंगलवार को महाराष्ट्र में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। राहुल गांधी ने पांडे के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, "यात्रा के दौरान अंतिम समय में उन्होंने हाथों में तिरंगा थामा था...देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा।"