भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गिरी बच्ची की पीठ सहलाती दिखीं सोनिया गांधी
कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी गुरुवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान गिरी एक बच्ची को उठाते नज़र आए। सोनिया गांधी बच्ची की पीठ भी सहलाती दिखीं जिसका वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा 'हम परवाह करते हैं'। इससे पहले पार्टी ने राहुल द्वारा सोनिया गांधी के जूते के फीते बांधते हुए तस्वीर शेयर की थी।