'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल के घुटनों में हुई दिक्कत, केरल में करवा रहे इलाज: खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान हुई घुटने से संबंधित समस्या के लिए केरल में आयुर्वेदिक इलाज करवा रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल को घुटने में दर्द हुआ था। बकौल रिपोर्ट, राहुल 30 जुलाई को डिस्चार्ज हो सकते हैं।