'भारत जोड़ो यात्रा' के बीच हरियाणा में किसान नेता राकेश टिकैत से मिले राहुल गांधी
'भारत जोड़ो यात्रा' के बीच सोमवार को हरियाणा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीकेयू नेता राकेश टिकैत से मुलाकात की। इस दौरान राहुल ने किसान नेताओं के साथ किसानों के मुद्दे पर चर्चा की। इससे पहले टिकैत ने कहा था कि वह 'भारत जोड़ो...' में शामिल नहीं होंगे लेकिन बीकेयू कार्यकर्ता यात्रा में भाग लेने के लिए स्वतंत्र हैं।