'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए शुभकामनाएं, आमंत्रण के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद: मायावती
बीएसपी प्रमुख मायावती ने कांग्रेस द्वारा 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने के लिए उन्हें बुलाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने ट्वीट किया, "यात्रा के लिए शुभकामनाएं और मुझे इसमें शामिल होने की राहुल गांधी द्वारा लिखी गई चिट्ठी के लिए उनका धन्यवाद।" गौरतलब है कि 'भारत जोड़ो यात्रा' 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।