'भारत जोड़ो यात्रा' के साथ ही मेरी सियासी पारी खत्म हो सकती है: सोनिया गांधी
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को रायपुर (छत्तीसगढ़) में पार्टी के 85वें अधिवेशन में 'भारत जोड़ो यात्रा' को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण मोड़ बताते हुए कहा, "इस यात्रा के साथ ही मेरी सियासी पारी खत्म हो सकती है।" उन्होंने कहा, "यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है...हमें पूरी ताकत से बीजेपी सरकार से निपटना है।"