'भारत जोड़ो यात्रा' में कुत्ते, गाय व भैंस भी आए, यात्रा में कोई नफरत नहीं थी: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर कहा है कि इसमें कुत्ते भी आए लेकिन किसी ने उन्हें नहीं मारा। उन्होंने आगे कहा, "इसमें गाय, भैंस, सुअर और सारे जानवर आए लेकिन यात्रा में कोई नफरत नहीं थी।" बकौल राहुल, जैसा हमारा हिंदुस्तान है वैसी ही उनकी यह यात्रा है जहां कोई हिंसा नहीं है।