'भारत जोड़ो यात्रा' में महाराष्ट्र में राहुल संग शामिल हुए अभिनेता अमोल पालेकर व उनकी पत्नी
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में रविवार को महाराष्ट्र में राहुल गांधी संग अभिनेता व फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर और उनकी पत्नी संध्या गोखले शामिल हुईं। कांग्रेस ने तस्वीरें शेयर कर कहा, "अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए, इसका निर्वहन करने के लिए...अमोल पालेकर अपनी पत्नी के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए। देश की आवाज़ बुलंद करने के लिए धन्यवाद।"