'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी से मिले लोगों से आईबी पूछताछ कर रही है: जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया है कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी से बातचीत करने वाले लोगों से आईबी पूछताछ कर रही है। उन्होंने ट्वीट किया, "जासूस हर तरह के सवाल पूछ रहे हैं।" उन्होंने लिखा, "कुछ भी गोपनीय नहीं है लेकिन स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह घबराए हुए हैं!"