'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने इंदौर पहुंचीं प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा भी आए नज़र

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने के लिए बुधवार को इंदौर (मध्य प्रदेश) पहुंच गईं। एमपी कांग्रेस ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है जिसमें प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी नज़र आ रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, प्रियंका गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान 23 से 25 नवंबर तक राहुल गांधी के साथ चलेंगी।

Load More