'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने के लिए ऐक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे: बीजेपी का दावा

बीजेपी विधायक नितेश राणे ने वॉट्सऐप मेसेज का स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया है कि मध्य प्रदेश में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने के लिए ऐक्टर्स को पैसे दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा प्लान की हुई है।" इस पर कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा, "बीजेपी यात्रा को बदनाम कर रही है।"

Load More