'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए लड़की ने राहुल गांधी को किया किस
'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए एक लड़की ने राहुल गांधी को किस कर लिया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। एक अन्य वीडियो में राहुल के साथ महात्मा गांधी की वेशभूषा में एक शख्स चलता हुआ दिख रहा है। गौरतलब है, आज (शुक्रवार) 'भारत जोड़ो यात्रा' ने 1,000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है।