'भारत जोड़ो यात्रा' के बीच राहुल ने कार्यकर्ता के निधन पर जताया शोक, कहा- एक साथी खो दिया

'भारत जोड़ो यात्रा' के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी के कार्यकर्ता तमिलनाडु निवासी पी. गणेशन के निधन पर शोक व्यक्त किया। राहुल ने अपने फेसबुक पेज पर गणेशन की तस्वीर शेयर कर लिखा, "वह कांग्रेस के प्रतिबद्ध कार्यकर्ता थे...3 दशकों में पार्टी की हर यात्रा व अभियान में भाग लिया...हमने एक साथी को खो दिया है।"

Load More