'भारत जोड़ो यात्रा' में 11 नवंबर को शामिल होंगे शरद पवार और आदित्य ठाकरे: अशोक चव्हाण

कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने बताया है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे 11 नवंबर को राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगे। बकौल चव्हाण, एनसीपी नेता जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड इस यात्रा में गुरुवार को शामिल होंगे। गौरतलब है, इस यात्रा का आज (बुधवार) 63वां दिन है।

Load More