'भारत जोड़ो यात्रा' में ब्रेक के बीच दिग्विजय सिंह ने किया डांस, सामने आया वीडियो
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह 'भारत जोड़ो यात्रा' के ब्रेक के दौरान 'केसरिया तेरा इश्क है पिया...' और 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। गौरतलब है,
'भारत जोड़ो यात्रा' पर दो दिन का विराम है क्योंकि राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए गुजरात गए हैं।