भारत तभी ताकतवर बनेगा, जब दूसरे देशों पर भारत की निर्भरता कम-से-कम होगी: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) में चुनावी रैली के दौरान कहा कि भारत तभी ताकतवर बनेगा, जब दूसरे देशों पर भारत की निर्भरता कम-से-कम होगी। उन्होंने कहा, "बदलते हुए समय में भारत को और ज़्यादा ताकतवर बनना ही होगा।" बकौल पीएम, "भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।"