भारत दुनिया का ब्राइट स्पॉट है तो यूपी ग्रोथ को ड्राइव करने वाला: इन्वेस्टर्स समिट में पीएम
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, "भारत आज अगर दुनिया के लिए ब्राइट स्पॉट है तो यूपी देश के ग्रोथ को ड्राइव करने वाला अहम नेतृत्व दे रहा है।" बकौल प्रधानमंत्री, यूपी ने 5-6 वर्षों में नई पहचान बनाई है और इसे अच्छी कानून व्यवस्था के लिए पहचाना जा रहा है।