भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर रहेगा, चाहे पीएम कोई भी हो: पी चिदंबरम

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने 'पीटीआई-भाषा' को दिए इंटरव्यू में कहा है, "प्रधानमंत्री कोई भी हो, भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर रहेगा। इसमें जादू जैसी कोई बात नहीं है।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भविष्य की ऐसी संभावना को अपनी गारंटी बता रहे हैं जो भारतीय बाज़ार के विशाल आकार को देखते हुए होनी ही है।

Load More