बाइडन के भारत दौरे से पहले उनकी पत्नी हुईं कोविड-19 पॉज़िटिव
जी20 समिट में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के भारत दौरे पर आने से पहले उनकी पत्नी जिल बाइडन कोविड-19 पॉज़िटिव पाई गई हैं। हालांकि, बाइडन की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव है। वाइट हाउस के मुताबिक, राष्ट्रपति बाइडन 7 सितंबर को भारत दौरे के लिए रवाना होंगे और 9-10 सितंबर को होने वाले जी20 समिट में हिस्सा लेंगे।