भारत निराश नहीं करेगा: भारत में निवेश को लेकर उद्यमी बालाजी के ट्वीट पर पीएम मोदी
भारतीय-अमेरिकी उद्यमी बालाजी श्रीनिवासन ने ट्वीट किया है कि प्राचीन सभ्यता वाला भारत एक स्टार्टअप देश की तरह है जिसमें निवेश के माहौल में सुधार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया में लिखा, "आपने भारत का अच्छा पक्ष देखा। भारत के लोग इनोवेशन में ट्रेंडसेटर भी हैं। हम दुनिया को निवेश का न्योता देते हैं...भारत निराश नहीं करेगा।"