भारत ने 10 साल में जर्मनी के कुल रेल नेटवर्क के बराबर जोड़े नए रेल नेटवर्क: वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा है, "केंद्र सरकार ने 10 साल में देशभर में 31,000 किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक जोड़े हैं। वैष्णव के मुताबिक, देश में जर्मनी के कुल रेलवे नेटवर्क के बराबर नए रेलवे नेटवर्क जोड़े गए। बकौल वैष्णव, दुनिया आश्चर्यचकित है कि किस तरह से यह काम संभव हो पा रहा है।