भारत ने 19वें एशियाड में तीरंदाज़ी में जीता तीसरा स्वर्ण पदक, 21 हुए कुल गोल्ड मेडल
भारत के तीरंदाज़ ओजस प्रवीण देवताले, अभिषेक वर्मा और प्रथमेश जावकर ने चीन में जारी 19वें एशियाड में गुरुवार को पुरुष कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। मौजूदा खेलों में तीरंदाज़ी में यह भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है। गौरतलब है, भारत ने 19वें एशियन गेम्स में अब तक कुल 21 स्वर्ण पदक जीते हैं।