भारत ने 2023 में अब तक किन संगठनों को आतंकवादी संगठनों की सूची में डाला?
गृह मंत्रालय ने बताया है कि 2023 में अब तक यूएपीए के तहत 4 संगठनों को आतंकवादी संगठनों की सूची में डाला गया है। ये संगठन 'द रेज़िस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ)', 'पीपुल्स ऐंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ)', 'जम्मू-कश्मीर गज़नवी फोर्स (जेकेजीएफ)' और 'खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ)' हैं। भारत में अब तक कुल 54 आतंकवादी और 44 आतंकवादी संगठन सूचीबद्ध किए गए हैं।