भारत ने 3 दिन में जीता टेस्ट, भारतीय ज़मीन पर अपने सबसे कम टोटल पर ऑल-आउट हुआ ऑस्ट्रेलिया

भारत ने शनिवार को नागपुर में पहले टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से हरा दिया। भारत ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 91-रन पर समेट दिया जो ऑस्ट्रेलिया का भारतीय ज़मीन पर सबसे कम टेस्ट स्कोर है। भारत अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैच पारी के अंतर से जीत चुका है।

Load More