भारत ने 4.35 लाख यात्रियों के साथ एक दिन में सर्वाधिक घरेलू हवाई यात्रियों का रिकॉर्ड बनाया
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि भारत ने 24 दिसंबर को एक दिन में घरेलू हवाई यात्रा करने वाले सर्वाधिक यात्रियों की संख्या दर्ज की। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को 4.35 लाख यात्रियों ने घरेलू यात्रा की जबकि कोविड-19 महामारी से पहले सर्वाधिक 4.2 लाख यात्रियों ने एक दिन में घरेलू यात्रा की थी।