भारत ने 4.71 लाख यात्रियों के साथ एक दिन में सर्वाधिक घरेलू हवाई यात्रियों का रिकॉर्ड बनाया
नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि भारत ने 21 अप्रैल (रविवार) को एक दिन में घरेलू हवाई यात्रा करने वाले सर्वाधिक यात्रियों की संख्या दर्ज की। नागर विमानन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को 4.71 लाख से अधिक यात्रियों ने घरेलू हवाई यात्रा की जबकि इस दौरान कुल 6,128 उड़ानों को संचालित किया गया।