भारत ने अगले साल मार्च तक प्याज़ के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध
भारत सरकार ने घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए प्याज़ के निर्यात पर 31 मार्च 2024 तक प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय के अनुसार, अन्य देशों के अनुरोध पर केंद्र सरकार की अनुमति के आधार पर प्याज़ का निर्यात किया जा सकेगा। गौरतलब है कि वर्तमान में खुदरा बाज़ार में प्याज़ ₹60-70/किलोग्राम है।