भारत ने अनुच्छेद-370 पर ओआईसी की टिप्पणी की खारिज, कहा- गलत इरादे से दिया गया बयान
भारत ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा संवैधानिक रूप से वैध ठहराए जाने के बाद इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के बयान को खारिज करते हुए कहा है, "यह गलत इरादे से दिया गया बयान है।" बकौल भारत, ओआईसी ऐसा मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाले और सीमापार आतंकवाद के प्रमोटर के इशारे पर करता है।