भारत ने अपना करीबी दोस्त खो दिया: जापान के पूर्व पीएम शिंज़ो आबे के निधन पर राजनाथ सिंह
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "भारत ने आज अपना एक करीबी दोस्त खो दिया।" वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "शिंज़ो आबे एक महान राजनेता थे जिन्होंने वैश्विक स्तर पर सकारात्मक और संस्थागत परिवर्तनों को प्रेरित किया।"