भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच के लिए अपने प्लेइंग इलेवन का किया एलान
वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने बुधवार को भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने अपने पिछले प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए रविचंद्रन अश्विन की जगह शार्दुल ठाकुर को शामिल किया है। डेंगू से रिकवर हो रहे शुभमन गिल इस मैच में भी नहीं खेल रहे हैं।