भारत ने इंग्लैंड पर 175 रन की बनाई बढ़त, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 421/7

हैदराबाद टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में 421/7 का स्कोर बनाया और उसने इंग्लैंड पर 175 रन की बढ़त बना ली है। भारत की ओर से केएल राहुल (86), यशस्वी जायसवाल (80) और रवींद्र जडेजा ने (81*) अर्धशतक जड़े। इंग्लैंड के लिए टॉम हार्टली और जो रूट ने 2-2 विकेट लिए।

Load More