भारत ने इज़रायल-हमास की जंग के बीच जारी की फिलिस्तीन में भारतीयों के लिए एडवाइज़री
भारत ने इज़रायल-हमास की जंग के बीच फिलिस्तीन में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइज़री जारी की है। फिलिस्तीन में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने 'X' पर लिखा, "सुरक्षा के मौजूदा हालात के बीच फिलिस्तीन में रह रहे भारतीय नागरिक किसी भी इमरजेंसी या मदद की ज़रूरत के समय सीधे हम से संपर्क कर सकते हैं।"