भारत ने एमआईआरवी टेक्नोलॉजी से लैस अग्नि-5 मिसाइल का किया पहला फ्लाइट टेस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बताया कि डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने एमआईआरवी (मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल) टेक्नोलॉजी से लैस देश में विकसित अग्नि-5 मिसाइल का सफलतापूर्वक पहला फ्लाइट टेस्ट कर लिया है। पीएम मोदी ने X पर लिखा, "हमें डीआरडीओ के वैज्ञानिकों पर गर्व है।" गौरतलब है कि यह टेस्ट 'मिशन दिव्यास्त्र' के तहत किया गया है।

Load More