भारत ने एशियन गेम्स 2022 में महिलाओं की 4x400 मीटर रिले रेस में जीता सिल्वर
भारत ने एशियन गेम्स 2022 में महिलाओं की 4x400 मीटर रिले रेस में सिल्वर मेडल जीता है। भारत की ओर से टीम में विथ्या रामराज, ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा, प्राची और सुभा वेंकटेशन ने मुकाबले में हिस्सा लिया और टीम ने 3:27.85 मिनट में रेस पूरी की। वहीं, बहरीन की टीम ने 3:27.65 मिनट में रेस पूरी कर गोल्ड मेडल जीता।