भारत ने एशियन गेम्स 2022 में रोइंग में जीता दूसरा रजत पदक
एशियन गेम्स 2022 में रविवार को रोइंग के मेन्स 8 इवेंट में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही और आज रोइंग में भारत का यह दूसरा रजत पदक है। भारतीय टीम में नीरज, नरेश कलवानिया, नीतीश कुमार, चरणजीत सिंह, जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनीत कुमार और आशीष शामिल थे। इस इवेंट में चीन ने स्वर्ण पदक जीता।