भारत ने एशियन गेम्स में जीता तीसरा पदक, रोवर्स बाबू लाल यादव और लेख राम ने जीता कांस्य

हांगझोउ एशियन गेम्स 2022 में रविवार को भारतीय रोवर्स बाबू लाल यादव और लेख राम ने पुरुषों की कॉक्सलेस जोड़ी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और यह आज भारत का तीसरा पदक है। इससे पहले रविवार को भारत ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा और पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स रोइंग स्पर्धा में 1-1 रजत पदक जीता।

Load More