भारत ने एशिया कप के लिए किया टीम का एलान, विराट कोहली की हुई वापसी
एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है जिसमें विराट कोहली को जगह दी गई है। जून में ग्रोइन की सर्जरी कराने वाले और हाल ही में कोविड-19 संक्रमण से ठीक हुए के.एल. राहुल भी टीम में शामिल हुए हैं। बकौल बीसीसीआई, जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।